मेरे बारे में

शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

Fastag ------------>



💐खुशखबरी 💐
जल्‍द ही आप देश के कि‍सी भी टोल से बि‍ना रुके नि‍कल पाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के लिए फास्ट टैग की उपलब्धता के लिए आरबीआई और एनपीसीआई के साथ विचार विमर्श के बाद दो क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। इनमें फास्टटैग की ऑनलाइन बिक्री और टोल प्लाजा के निकट कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा ऑफलाइन बिक्री शामि‍ल है। वहीं, फास्टटैग वाहनों के लिए विशेष लेन की शुरुआत 1 सितंबर 2017 से की जाएगी।



इन जगहों से मि‍लेंगे फास्‍टटैग

फास्टटैग जारी करने वाले बैंकों की वेबसाइट, एनएचएआई की वेबसाइट और आईएचएमसीएल की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है और यह खरीदार के घर पर कुरि‍यर के द्वारा पंहुचाया जाएगा। ऑनलाइन बिक्री के अलावा 18 अगस्त 2017 से फास्टटैग टोल प्लाजा के निकट सर्व सेवा केंद्र (सीएससी) के बिक्री केंद्र से भी खरीदे जा सकेंगे।



बि‍ना रुके नि‍कल जाएंगे

सभी टोल प्लाजा में आरएफआईडी रीडर को लगाने और एकीकरण संबधी हाइब्रिड ईटीसी कार्य प्रगति पर है और इसके 31 अक्टूबर 2017 तक पूरा होने की संभावना है। सभी हाइब्रिड लेन में से एक को विशेष तौर पर फास्टटैग वाहनों के लिए आरक्षित रखा जायेगा। इसमें टोल भुगतान का अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। फास्टटैग वाहनों के लिए विशेष लेन की शुरुआत 1 सितंबर 2017 से की जाएगी।



सुरक्षि‍त और सुगम यात्रा की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैशलेश अर्थव्यवस्था की मुहिम के अनुरूप एनएचएआई अपने क्षेत्र में आने वाले सभी टोल प्लाजा में ईटीसी आधारभूत ढांचे की स्थापना और प्रभावी क्रियान्वयन में कार्यरत है। इस दिशा में एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कार्य से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों को सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान की जा से सकेगी। सीएससी के नाम अपने विशाल नेटवर्क द्वारा कम अवधि में 20 करोड़ आधार कार्ड बनाने और डिजिटल इंडिया में कई उपलब्धियां हासिल करने byका रिकॉर्ड दर्ज है। आशा है कि सीएससी के साथ जुडने के बाद इलेक्ट्रोनिक टोल संग्रह(ईटीसी) को और बल मिलेगा।

CSC -  UICT Pushkar

✍️ दिलीप कुमार उदय – ब्लॉग 36   दिनांक: 28 जनवरी 2026 UGC (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulations, 2026 कानून क्य...