मेरे बारे में

गुरुवार, 20 मई 2021

पूर्व मुख्यमंत्री पहाड़िया के निधन से राजस्थान में शोक की लहर

 #The Udai -15

20-05-2021



*पूर्व मुख्यमंत्री पहाड़िया के निधन से राजस्थान में शोक की लहर*


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्गज कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का दिनांक 19 मई 2021 (बुधवार) को कोरोना से निधन हो गया। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, दिग्गज कांग्रेस नेताओ सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पहाड़िया के निधन से राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।


पुष्कर में भी पहाड़िया के निधन पर पूर्व नगर पालिका पुष्कर चेयरमैन अन्नी देवी उदय एवं पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष रेगरान पंचायत समिति पुष्कर चांदमल उदय ने एवं दलित- वंचित समुदाय ने, दलित एवं कॉंग्रेस नेताओ ने जताया दुःख एवं गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

दिवगंत पहाड़िया के सम्मान में प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक है।

पहाड़िया राजस्थान के एक मात्र दलित मुख्यमंत्री रहे है। उनसे पहले ओर उनके बाद कोई भी दलित नेता राजस्थान में मुख्यमंत्री नही बना है।

राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री जिन्होंने प्रदेश में संपूर्ण शराबबंदी लागू की थी।

पहाड़िया जी ने मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल के रूप में केंद्रीय मंत्री के रूप में सांसद के रूप में विधायक के रुप में देश की सेवा में इनका अहम योगदान रहा है। 

1957, 1967, 1971, 1980 में चार बार सांसद रहे वही 1980, 1985, 1990, और 2003 में  विधायक भी चुने गए थे। पहाड़िया को महज 25 साल 3 माह की उम्र में ही सांसद बनने का अवसर मिल गया था।

पहाड़िया इंद्रा गांधी केबिनेट में मंत्री भी रहे थे, उनके पास वित्त,उद्योग, श्रम, कृषि जैसे विभाग थे। 1989 से 1990 तक बिहार और 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके थे।

ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

🙏🙏🙏🙏

✍️

Dilip Kumar Udai 

B.J., B.A., M.A.

Independent Journalist,

IT Professional &

Entrepreneur


*The Udai News*

Pushkar

9828782469

Blog :- https://dilipudai.blogspot.com

Facebook:- https://www.facebook.com/theudai

Twitter :- https://twitter.com/dilipudai

Youtube : - https://www.youtube.com/theudai

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

✍️ दिलीप कुमार उदय – ब्लॉग 36   दिनांक: 28 जनवरी 2026 UGC (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulations, 2026 कानून क्य...